अवैध कब्जा खाली करवाने को लेकर महिलाओं ने किया हंगामा, डीएम का रास्ता रोका

Mar 07, 2026 04:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - चकरोड पर अवैध कब्जा खाली करवाने को लेकर शिववंशराय का पुरा रामनगर की महिलाओं ने किया हंगामा, डी एम का रास्ता रोंका मेजा। दोपहर डेढ़ बजे के लगभग डी एम प्

अवैध कब्जा खाली करवाने को लेकर महिलाओं ने किया हंगामा, डीएम का रास्ता रोका

दोपहर डेढ़ बजे के लगभग डीएम प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा व डीसीपी विवेक चन्द्र तहसील के सभागार से निकले तो वहां पहले से मौजूद रामनगर के शिवबंशी का पुरा से पहुंची महिलाएं व पुरुषों ने डीएम को घेर लिया। बताया कि उनके घर तक पहुंचने वाले सरकारी चकरोड पर पसियान बस्ती के एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर रखा है। कई बार शिकायत के बावजूद अवैध कब्जा नहीं हटाया जा सका। महिलाओं की बात सुनने के बाद डीएम ने एसडीएम सुरेन्द्र प्रताप यादव व अन्य राजस्वकर्मियों से जानकारी ली तो पता चला कि किसी व्यक्ति ने इस मामले में तहसीलदार के यहां रेस्टोरेंट डाल रखा है।

जिसकी सुनवाई कुछ दिनों बाद है, उसी में सुनवाई होगी, उसी में फैसला जल्द हो जाएगा। एसडीएम व राजस्वकर्मियों की बात सुन महिलाएं भड़क उठी, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए जिलाधिकारी के वाहन को घेर लिया। इनमें कुछ महिलाएं वाहन के आगे बैठ गई। मामला बढ़ता देख मेजा थाने से पुलिस बुला ली गई। एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय ने काफी देर तक आक्रोशित महिलाओं को समझाकर हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह हटने को तैयार नहीं हुई। महिला पुलिस ने सख्ती की तो रास्ता खाली देख डीएम का वाहन तहसील के बाहर निकल गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो डीएम का रास्ता रोकने वाले महिलाओं व पुरुषों को चिहिंत किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।