सील अस्पताल का ताला तोड़ा, सात पर केस दर्ज

सील अस्पताल का ताला तोड़ा, सात पर केस दर्ज

संक्षेप:

Gangapar News - बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। एक झोलाछाप डॉक्टर के अस्पताल में छह माह पहले एक गर्भवती

Nov 10, 2025 02:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

एक झोलाछाप डॉक्टर के अस्पताल में छह माह पहले एक गर्भवती की इलाज के दौरान मौत हो गई थी जिसमें हंगामा के दौरान पुलिस पहुंची थी। पुलिस ने सीएमओ के निर्देश पर आरोपी समेत कई पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था और हॉस्पिटल को भी सील कर दिया था। आरोप है कि कुछ दिन बाद ही आरोपी डॉक्टर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अस्पताल को सील किए गए ताला को तोड़ दिया। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी डॉक्टर समेत चार को नामजद करते हुए तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया है। बहरिया थाना के कपसा निवासी लाल बाबू केशरवानी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी रेनू गर्भवती थी उसके इलाज के दौरान रामचंद्र यादव के अस्पताल आरसी पाली क्लीनिक पर भर्ती कराया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसकी पत्नी रेनू के पेट में दर्द था डाक्टर ने इंजेक्शन लगा दिया तो उनकी पत्नी रेनू की तबीयत बिगड़ गई। इसी बीच डा राम चंद्र यादव, युवराज यादव, रीताराम, प्रेमलता जैन की लापरवाही से गर्भपात किया गया जिसके कारण रेनू की मौत हो गई थी। जिस पर 17 जून 2025 को सीएमओ के निर्देश पर आरोपी पर केस दर्ज कर अस्पताल को सील करा दिया गया था। 24 सितंबर को समय 11 बजे सील किए अस्पताल का ताला राम चंद्र, युवराज, रीता यादव अपने दो तीन अज्ञात साथियों के साथ तोड़ रहे थे। जिसका वह वीडियो बनाने लगा तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। बहरिया थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि लाल बाबू की तहरीर पर डा रामचंद्र के साथ चार को नामजद करते हुए दो तीन अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है।