शिविर में 63 लोगों ने किया रक्तदान

Mar 06, 2026 03:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - शंकरगढ़/बारा। प्रयागराज पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड बारा में नैतिकता सप्ताह के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

शिविर में 63 लोगों ने किया रक्तदान

प्रयागराज पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड बारा में नैतिकता सप्ताह के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया गया। शिविर में कंपनी के कर्मचारियों एवं व्यावसायिक सहयोगियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दिया। इस दौरान कुल 63 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस पहल के माध्यम से कर्मचारियों में सेवा भावना, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। कंपनी प्रबंधन ने रक्तदाताओं के इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं और लोगों को प्रेरित भी करते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।