ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारकार्यकर्ताओं में उत्साह भर गए केशव प्रसाद

कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गए केशव प्रसाद

फाफामऊ विधान सभा क्षेत्र के मलाका में बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को डिप्टी सीएम ने किया...

कार्यकर्ताओं में उत्साह भर गए केशव प्रसाद
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारWed, 14 Nov 2018 05:46 PM
ऐप पर पढ़ें

बूथ-बूथ और सेक्टर स्तर पर काम कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के बलबूते ही पार्टी ने केन्द्र व प्रदेश में सरकारी बनाया है। आगे भी हम आपकी बदौलत फिर सरकार बनाएंगे। लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश से अन्य दलों का सफाया हो जाएगा। ये बातें फाफामऊ विधान सभा क्षेत्र के मलाका में बूथ अध्यक्षों व बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कही।

डिप्टी सीएम ने कहा कि पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने बूथ के कार्यकर्ताओं सम्मानित किया है। आगे भी हम सक्रिय कार्यकर्ता को सम्मानित करेंगे। डिप्टी सीएम का स्वागत करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया लाल पांडेय ने कहा कि फूलपुर संसदीय क्षेत्र का जो विकास आपने किया अब तक कभी नहीं हुआ। क्षेत्र के कार्यकर्ता उत्साहित हैं। निश्चित तौर पर हम 2019 का चुनाव जीतेंगे। अध्यक्षता अमर नाथ द्विवेदी ने की। विधायक विक्रमाजीत मौर्य, विधायक आरके वर्मा, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद, विक्रम सिंह पटेल, संजय द्विवेदी, राजेन्द मिश्रा, आचार्य सुशील, शिवम मिश्र, ऋतु राज पाण्डेय, महेंद्र नाथ पाण्डेय, राम कैलाश सरोज, जगदीश पटेल, उमेश तिवारी, आलोक पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय, जयराम पटेल,ओंकार नाथ त्रिपाठी, शिवशंकर उपाध्याय, हरिशंकर उपध्याय, नीरज त्रिपाठी, अनुराग पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें