ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारसैदाबाद में गरजा जेसीबी, कई घर गिराए

सैदाबाद में गरजा जेसीबी, कई घर गिराए

एसडीएम हंडिया ने शुक्रवार को सैदाबाद बाजार में जेसीबी से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया तो अफरातफरी मच...

सैदाबाद में गरजा जेसीबी, कई घर गिराए
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारFri, 07 Dec 2018 09:51 PM
ऐप पर पढ़ें

एसडीएम हंडिया ने शुक्रवार को सैदाबाद बाजार में जेसीबी से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया तो अफरातफरी मच गई।

शुक्रवार दोपहर 11 बजे उपजिलाधिकारी राजा गणपति आर सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल लेकर अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचे। अभियान लगभग चार घंटे तक चला। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मच गई। टीन शेड व पटरियों पर निर्मित फर्श व गोमती हटाई गई। लोग आक्रोशित थे। लेकिन बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को देख उनकी हिम्मत विरोध करने की नहीं हुई। अभियान में तहसीलदार रामकुमार सिह अन्य तहसीलकर्मी, हंडिया कोतवाल अनिल कुमार सिंह, सैदाबाद चौकी इंचार्ज राकेश सिह, हंडिया, फूलपुर सर्किल के पुलिसकर्मी तथा भारी संख्या में पीएसी के जवान शामिल रहे। उपजिलाधिकारी हंडिया ने बताया कि सैदाबाद में लोगों ने नाले के ऊपर कब्जा कर लिया है। इस कारण से दोनों पटरियों से 12 फीट तक अतिक्रमण को हटाया गया है। हंडिया में नाले से छह फीट तक अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है। सैदाबाद में लोगों ने बताया कि बिना सूचना दिए कार्रवाई की गई है। बारह फीट हटाने की सूचना थी। लेकिन उससे कही अधिक हटाया गया है। जिससे हम लोगों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंनेने प्रशासनिक कार्रवाई को तानाशाहीपूर्ण कहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें