ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारएडीओ ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

एडीओ ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

विकास खंड कोरांव के पंवारी गांव पंचायत में शुक्रवार को एडीओ पंचायत ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्याम लाल यादव ने सबसे पहले गोवंश आश्रय...

एडीओ ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारFri, 18 Jan 2019 03:59 PM
ऐप पर पढ़ें

विकास खंड कोरांव के पंवारी गांव पंचायत में शुक्रवार को एडीओ पंचायत ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया। सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्याम लाल यादव ने सबसे पहले गोवंश आश्रय देखा।

उन्होंने प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर सहित शौचालय, नाली, इंटरलाकिंग निर्माण का भी स्थलीय निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति के बाद एमडीएम के बारे में भी जानकारी हासिल की गई। उन्होंने ग्राम प्रधान कुसुमलता द्वारा कराये गये विकास कार्यों की सराहना किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक शशि मणिधर त्रिपाठी, मुरारी लाल गुप्ता, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें