ट्रांसफॉर्मर फुंका, पानी के लिए तरस रहे लोग

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - रामनगर। मेजा तहसील क्षेत्र के बसैनपुर गांव का विद्युत ट्रांसफॉर्मर तीन दिन पूर्व जल जाने

ट्रांसफॉर्मर फुंका, पानी के लिए तरस रहे लोग

मेजा तहसील क्षेत्र के बसैनपुर गांव का विद्युत ट्रांसफॉर्मर तीन दिन पूर्व जल जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से जहां लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है, वहीं भीषण गर्मी में पेयजल संकट भी गहरा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न रहने के कारण पानी की मोटरें नहीं चल पा रही हैं, जिससे गांव में पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। गर्मी के इस मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।गांव के जितेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, राजू सिंह, हनुमत तिवारी तथा मौजू गौड़ सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि उक्त ट्रांसफार्मर पिछले दो महीनों में तीन बार जल चुका है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और न ही ट्रांसफार्मर बदलवाने की दिशा में कोई कार्रवाई की गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।