12 घंटे गुल रही मांडा के तीन उपकेंद्रों के सैकड़ों गांवों की बिजली
Gangapar News - मांडा। मकरसंक्रांति पर मांडा क्षेत्र के तीन उप केंद्रों की बिजली भोर तीन बजे से

मकर संक्रांति पर मांडा क्षेत्र के तीन उप केंद्रों की बिजली भोर तीन बजे से अपराह्न तीन बजे तक गायब रही। इस दौरान पेयजल समूहों से पेयजल की आपूर्ति भी बिजली के अभाव में ठप रहने से तीनों उप केंद्रों व भारतगंज कस्बे से जुड़े सैकड़ों गांवों के उपभोक्ता बूंद बूंद पानी के लिए परेशान रहे। गुरुवार को तीन बजे भोर से मांडा रोड, भारतगंज और सुरवांदलापुर उपकेंद्र की बिजली गायब है गयी। गुरुवार भोर से गायब बिजली गुरुवार अपराह्न तीन बजे के बाद वापस आयी। इस दौरान तीनों उप केंद्रों से संबंधित लगभग चार दर्जन ग्राम पंचायतों व भारतगंज कस्बे सहित सैकड़ों गांवों की बिजली गायब रही।
विद्युत आधारित पेयजल समूह राजापुर, मांडा खास प्रथम, मांडा खास द्वितीय, भारतगंज, धनावल आदि की पेयजल आपूर्ति भी बिजली के अभाव में इस दौरान बाधित रही। मकरसंक्रांति पर जो गंगास्नान हेतु नहीं जा पाये थे, वे पेयजल आपूर्ति ठप होने से घर पर भी यथासमय स्नान ध्यान से वंचित रह गये। मामले में मांडा रोड उपकेंद्र के एसडीओ अरुण कुमार का कहना है कि मांडा रोड, भारतगंज और सुरवांदलापुर उपकेंद्र की बिजली मिर्जापुर जनपद के जिगना केंद्र से आपूर्ति होती है। गुरुवार भोर से जिगना उपकेंद्र के तकनीकी गड़बड़ी के चलते मांडा के तीनों उप केंद्रों की बिजली बाधित हो गयी थी। इस दौरान मांडा क्षेत्र के भी तमाम विद्युत कर्मी उनके निर्देश पर जिगना पहुंचकर तकनीकी गड़बड़ी ठीक कराकर आपूर्ति ठीक कराये। तब गुरुवार अपराह्न मांडा के तीनों उप केंद्रों के गांवों की बिजली सुचारू हो पायी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




