अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा क्षेत्र में बढ़ते तापमान के बीच अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं

अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश

बारा क्षेत्र में बढ़ते तापमान के बीच अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश छा गया है। कटौती से आजिज उपभोक्ताओं का कहना है कि इस तरह की बिजली नहीं चाहिए। बारा क्षेत्र में गौहनिया, जारी, शंकरगढ़, बारा खास, लालापुर सहित अन्य कई स्थानों पर विद्युत उप केंद्र बनाए गए हैं किंतु स्थानीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उदासीनता से पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति चरमरा गई है। शासन के आदेश की दरकिनार कर इस समय कहीं कहीं पांच से छह घंटे ही बिजली मिल रही है।वह भी रात में नौ बजे से लेकर रात भर बिजली के न आने का समय है न ही जाने का। सबसे अधिक समस्या विद्युत उप केंद्र जारी का बताया जा रहा है।

उपभोक्ताओं का आक्रोश

जारी बाजार में बुधवार देर रात उपभोक्ता घरों से बाहर निकल आए और सड़क पर टहल रहे थे। इस आसय का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वायरल वीडियो में उपभोक्ताओं का कहना है कि इस तरह की बिजली नहीं चाहिए। यद्यपि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता को प्रमाणित नहीं करता है। जारी चौकी के पास तो ट्रांसफार्मर तक जल गया है।

उच्चाधिकारियों से शिकायत

मान सिंह चौहान ,बजरंग बहादुर सिंह, अजीत कुमार केसरवानी आदि ने बताया कि पांच से छह घंटे ही बिजली मिल रही है। उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शासन को इस तरह की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद कर देना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बारा क्षेत्र में बिजली कटौती की स्थिति क्या है?
बारा क्षेत्र में उपभोक्ताओं को केवल 5-6 घंटे बिजली मिल रही है, जो रात में ही आती है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।