Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsPower Outage Affects Dozens of Villages in Ghurpur and Lalapur
36 घंटे बिना बिजली पानी के बेहाल रहे घूरपुर के लोग

36 घंटे बिना बिजली पानी के बेहाल रहे घूरपुर के लोग

संक्षेप:

Gangapar News - रविवार भोर से ही बिजली गुल होने से सिंचाई और पेयजल के लिए तरसे लोग

Jan 12, 2026 04:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

घूरपूर और लालापुर से लेकर तरहार क्षेत्र के दर्जनों गांवों में रविवार भोर से ही बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी, जो सोमवार को दोपहर बाद बहाल हुई। बिजली न होने के चलते न तो लोगों को पीने का पानी मिला, न खेतों की सिंचाई हो पाई और न ही अन्य सुविधाएं मिल पाईं। विद्युत उपकरण तो खिलौना बन कर रह गए। बिजली न होने से क्षेत्र के लोग परेशान रहे। बता दें की इस समय गांवों में गेहूं की सिंचाई का व्यस्त समय चल रहा है इसके अतिरिक्त भी कई फसलों की सिंचाई किसान कर रहे हैं लेकिन क् बिजली न आने से ना तो ट्यूबवेल , पंपिंग सेट और सरकारी नलकूप चले और नाहीं जल निगम द्वारा सप्लाई किए गए जाने वाले पानी की आपूर्ति हो पाई जिसके चलते लोग रविवार को पूरा दिन पूरी रात और सोमवार को दोपहर तक बिना बिजली पानी के परेशान रहे, सोमवार को दोपहर बाद बिजली बहाल हुई तब लोगों को राहत मिली ।

बता दे कि क्षेत्र के अधिकांश गांवों और तरहार क्षेत्र के गांवों में बिरवल फीडर से विद्युत आपूर्ति की जाती है। बिजली की आपूर्ति और मरम्मत आज का कार्य विद्युत सब स्टेशन भीटा से किया जाता है। उपभोक्ताओं ने बताया कि रविवार से बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद ना तो सब स्टेशन के कर्मचारियों ने लोगों का फोन उठाया और ना किसी अधिकारी ने। घूरपूर बाजार निवासी शमशेर अहमद, अनूप केसरवानी, अतुल मोदनवाल, संतोष मोदनवाल, बीकर के त्रिभुवन पटेल, सुनील यादव आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि क्षेत्र में आए-दिन बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है उस समय जब भी किसी संबंधित कर्मचारी या अधिकारी से बात करने की कोशिश की जाती है तो प्रायः सभी का फोन आफ हो जाता है। बिजली विभाग के कर्मचारियों के रवैए को लेकर उपभोक्ताओं में रोष है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;