बिजली कटौती को गंभीरता से नहीं ले रहे अफसर
नवाबगंज। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ती

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ऊर्जा मंत्री के कई बार निर्देश देने के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी व्यवस्था सुधारने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं, जिसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव पंकज प्रधान ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित कटौती से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। दिन और रात में बार-बार बिजली जाने से बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


