पोल गिरने से आधा दर्जन गांव तीन दिन से अंधेरे में
पोल गिरने से आधा दर्जन गांव तीन दिन से अंधेरे में कोहड़ार, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मुड़पेला, बेरी, गड़ेवरा, ममोली, बैरहना समेत आधा दर्जन से अ

क्षेत्र के मुड़पेला, बेरी, गड़ेवरा, ममोली, बैरहना समेत आधा दर्जन से अधिक गांव पिछले तीन दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। विद्युत पोल गिरने और तार क्षतिग्रस्त होने के कारण बुधवार से बाधित आपूर्ति अब तक बहाल नहीं हो सकी है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न रहने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। बिजली गुल रहने से पेयजल आपूर्ति, मोबाइल चार्जिंग, पंखे-कूलर और अन्य घरेलू कार्य बुरी तरह प्रभावित हैं। ग्रामीणों को दिन के साथ-साथ रात में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी शेषमणि कुशवाहा ने बताया कि बुधवार से ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप है।
पहले सामान्य कटौती समझकर लोगों ने इंतजार किया, लेकिन शुक्रवार को आए तेज तूफान और बारिश के बाद स्थिति और गंभीर हो गई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


