बजबजा रही गांवों की नालियां, सफाईकर्मी गायब

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

सैदाबाद। क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सफाईकर्मी ब्लॉक का चक्कर लगाकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ले रहे है। ग्रामीणों द

बजबजा रही गांवों की नालियां, सफाईकर्मी गायब

क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सफाईकर्मी ब्लॉक का चक्कर लगाकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ले रहे है। ग्रामीणों द्वारा उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत कई बार की गई है लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती है। कार्रवाई न होने से सफाई व्यवस्था की हालत बेहद खराब है। सैदाबाद की 193 ग्राम पंचायतों में 174 सफाईकर्मी कार्यरत है। लगभग सभी गांवों में सफाईकर्मियों की तैनाती की गई। बावजूद इसके गांवों की नालिया बजबजा रही है। गांवों में सफाई व्यवस्था ना होने से मच्छर जनित रोगो का खतरा बढ़ गया है। उतराव में नालियों की सफाई ना होने से नालिया बजबजा रही है।

गांवों में नालियों की समुचित सफाई ना होने से गांव में दुर्गंध फैल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम प्रधान की उदासीनता के चलते ग्रामीणों का दुर्गंध से बुरा हाल है।मामले में एडीओ पंचायत अखिलेश तिवारी ने बताया कि शिकायत मिलने पर संबंधित सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्यवाई को जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।