ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारखराब दशा देख प्रधान ने जड़ा ताला, हड़कम्प

खराब दशा देख प्रधान ने जड़ा ताला, हड़कम्प

दो वर्षों से बदहाल प्राथमिक विद्यालय भलुआ में कोई भी सुधार न होने पर प्रधान रिया देवी ने स्कूल में ताला जड़ दिया्र है। यह देख पूरे गांव में हड़कम्प मच गया। इसकी जानकारी खण्ड शिक्षाधिकारी कोरांव को दी...

खराब दशा देख प्रधान ने जड़ा ताला, हड़कम्प
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारFri, 08 Mar 2019 12:35 AM
ऐप पर पढ़ें

दो वर्षों से बदहाल प्राथमिक विद्यालय भलुआ में कोई भी सुधार न होने पर प्रधान रिया देवी ने स्कूल में ताला जड़ दिया्र है। यह देख पूरे गांव में हड़कम्प मच गया। इसकी जानकारी खण्ड शिक्षाधिकारी कोरांव को दी गई। इस पर उन्होंने शीघ्र ही स्कूल की व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया।

प्रधान ने मंगलवार को विद्यालय में ताला लगाया है। प्रधान प्रतिनिधि भलुहा राजू सिंह ने बताया कि विद्यालय को दो वर्षों से रंग-रोगन नहीं किया गया है। छोटे-छोटे बच्चों के बैठने के लिए टाट पटटी जैसी आवश्यक सुविधाएं भी नहीं थीं। परिसर में गंदगी का अम्बार लगा है। इसके लिए कई बार प्रबंध समिति सहित परिषदीय विद्यालयों के जिम्मेदारों से कहा गया, लेकिन कोई भी बदलाव नहीं हुआ। आरोप है कि इस विद्यालय में नामांकित 75 बच्चों में से 10 से 15 बच्चे ही स्कूल आते हैं। इनकों भी पढ़ाने के स्थान पर अध्यापक मोबाइल से गपशप मारते रहते हैं। तालाबंदी के समय विद्यालय में प्रधानाध्यापक राजेश तिवारी, नीतू व शिक्षा मिश्र आलोक कुमार शुक्ल मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश तिवारी से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं हो पायी। खण्ड शिक्षाधिकारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि अगर यह जानकारी पहले दे दी गई होती तो समय रहते सुधार कर लिया गया होता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें