गड्ढायुक्त सड़कों पर चलना हुआ दुश्वार

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

गढ्ढायुक्त सड़क पर चलना हुआ दुश्वार मेजा। बजट के अभाव में पकरी सेवार के सेवार गंाव के गंगाघाट तक पहुंचने वाली सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है। सड़क के ब

गड्ढायुक्त सड़कों पर चलना हुआ दुश्वार

बजट के अभाव में पकरी सेवार के सेवार गांव के गंगाघाट तक पहुंचने वाली सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है। सड़क के बीच असंख्य गड्ढों पर पग भर चलना दुश्वार हो गया है। गांव के ललन तिवारी, गोपीनाथ तिवारी, सरस चन्द दुबे ने स्वामी पगलानंद आश्रम के पास निर्मित हो रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास निर्मित हो रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से क्षेत्र के विभिन्न गांवों को जाने वाली पाइप लाइन बिछाने के नाम पर सड़क को तोड़ दिया गया।

सड़क की स्थिति

पाइप लाइन बिछाने के नाम सड़क ही नहीं गांव को पहुंचने वाली दूरसंचार केबल को नष्ट कर दिया गया। पकरी गांव तक जाने वाली सड़क को लोक निर्माण विभाग ने बनवा दिया जबकि सेवार गांव को जाने वाली सड़क को छोड़ दिया गया, लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों को कहना है कि सेवार गांव की सड़क का भुगतान जल निगम की ओर से होने के बाद किया जाएगा। उधर जल निगम के एसडीओ अखिलदेव सिंह ने बताया कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उधर परानीपुर गंगाघाट से बनका डुहिया गांव के सामने तक सड़क की हालत बद से बदतर है, मार्ग के बीच एक फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं, सड़क पर गहरे गड्ढे होने से भार वाहनों के एक्सल टूट जा रहे हैं, बालू लदे ट्रैक्टरों की बैंरिंग आए दिन टूट रही है।

Voice of UP

गड्ढों का प्रभाव

बनका डुहिया परानीपुर गांव के शोभनाथ तिवारी, परानीपुर गांव के आदर्श मिश्रा ने बताया कि चार वर्ष पहले सड़क की मरम्मत का कार्य विभागीय ठेकेदार ने किया था, लेकिन निर्माण के बाद ही सड़क दो माह के भीतर उखड़ गई। दशरथपुर गांव के सुभाष चन्द्र तिवारी ने बताया कि परानीपुर गंगाघाट से बालू की निकासी का कार्य चल रहा है। बालू ढोने वाले ट्रैक्टर जब भी बालू लाद कर चलते हैं, सड़क में गहरे गड्ढे होने की वजह से अक्सर वाहन पलट जाया करते हैं।

सामान्य प्रश्न

सेवार और पकरी गांवों की सड़क की हालत क्यों खराब है?
सेवार और पकरी गांवों की सड़क की हालत बजट के अभाव में बेहद खराब हो गई है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।