मदरा गंगा घाट का पांटून पुल टूटने के कगार पर, आवागमन पूरी तरह बंद

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

रामनगर,हिन्दुस्तान संवाद। मेजा तहसील के मदरा गंगा घाट पर बना पांटून पुल अब टूटने के

मदरा गंगा घाट का पांटून पुल टूटने के कगार पर, आवागमन पूरी तरह बंद

मेजा तहसील के मदरा गंगा घाट पर बना पांटून पुल अब टूटने के कगार पर पहुंच गया है। पुल पर लगी चेकर्ड प्लेटें हटाए जाने के बाद अब पीपों पर लगे पोल और पटरियों को भी हटाया जा रहा है। पुल को हटाने का कार्य तेजी से चल रहा है, जिसके चलते बुधवार शाम के बाद पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। पुल के ठेकेदार अरुण तिवारी ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण मजदूरों की कमी से पुल को तोड़ने के कार्य में बाधा आ रही थी। वहीं दिन के समय पुल पर लोगों का आवागमन जारी रहने से कार्य प्रभावित हो रहा था।

पुल हटाने के दौरान राहगीरों और मजदूरों के बीच अक्सर कहासुनी की स्थिति भी बन जाती थी। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा बुधवार की शाम के बाद पीपों पर लगी पटरियां हटाकर पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद साइकिल और दोपहिया वाहन चालकों सहित अन्य लोगों को गंगा नदी पार करने के लिए मोटर चालित नावों का सहारा लेना होगा। पांटून पुल बंद होने से क्षेत्र के लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।