सड़क पर खड़े दो दर्जन बालू गिट्टी लदे वाहनों का किया चालान

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गौहनिया करछना मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने खड़े

सड़क पर खड़े दो दर्जन बालू गिट्टी लदे वाहनों का किया चालान

क्षेत्र के गौहनिया करछना मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने खड़े बालू गिट्टी लदे वाहनों की कतार से राहगीरों की दिक्कत की सूचना पर सोमवार की सुबह पहुंचे एसीपी कौंधियारा और थाना प्रभारी घूरपुर ने दो दर्जन से ज्यादा बालू गिट्टी लादकर बेचने के लिए खड़े ट्रकों का आन लाइन चालान कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से ट्रक संचालकों और बालू गिट्टी बेचने में लगे दलालों में हड़कंप मच गया। गौहनिया चौराहे से करछना की ओर जाने वाले मार्ग पर एक पेट्रोल पंप है। जहां रोज सुबह सैकड़ों ट्रक बालू गिट्टी लादकर बेचने के लिए सड़क पर कतारबद्ध खड़े होते हैं।

जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सुबह सुबह निकलने वाले स्कूल के वाहनों को भी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता था। इसी तरह सोमवार की सुबह जाम लगा और इसी बीच कुछ एंबुलेंस भी मरीजों को लेकर जाने वाले भी जाम में फंस गए। उक्त जाम की सूचना थाना प्रभारी घूरपुर दिनेश सिंह को हुई तो वह अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसी बीच एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान भी पहुंच गए। सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों को देख दोनों अफसरों ने वाहनों का आन लाइन चालान शुरू कर दिया। इस बीच दो दर्जन से ज्यादा वाहनों का चालान किया गया।  थाना प्रभारी ने बताया कि लगभग ढाई लाख का आन लाइन चालान किया गया है। साथ ही यह निर्देश दिया गया कि यदि फिर से इस तरह सड़क पर वाहन खड़े किए गए और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।