घूरपुर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में पुलिस ने किया भ्रमण
Gangapar News - घूरपुर। रमजान और होली पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था और सकुशल त्यौहारो का संपन्न कराने
रमजान और होली पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था और सकुशल त्योहारों का संपन्न कराने के लिए घूरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। रविवार शाम घूरपुर थाना प्रभारी दिनेश सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों करमा, जसरा, घूरपुर, गौहनिया में रमजान और होली पर्व पर शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया गया। इस दौरान बाजार वासियों और व्यापारियों से शांति पूर्व पर्व को मनाने की अपील करते हुए समस्याएं भी पूछी और निदान करने का आश्वासन देते हुए कोई भी अप्रिय घटना होते ही तत्काल सूचना देने की बात कही जिससे तत्काल कार्रवाई हो सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


