
किशोरी को छत्तीसगढ़ से बरामद करने पर थाने में घंटों हंगामा
Gangapar News - प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी कौंधियारा/करछना, हिसं। करछना थाना क्षेत्र की एक किशोरी
करछना थाना क्षेत्र की एक किशोरी को पुलिस ने करीब 15 दिन बाद छत्तीसगढ़ से बरामद किया तो थाने में शुक्रवार की सुबह से भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण और महिलाएं उसे समझाने में जुटी रहीं, लेकिन वह युवक के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। बढ़ती भीड़ और तनाव को देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप कर माहौल शांत कराया और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पड़ोस के युवक संग लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी को जब पुलिस ने छत्तीसगढ़ से बरामद कर वापस थाने लाया, तो सुबह से ही महिलाओं और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। थाने परिसर में घंटों तक पंचायत जैसी स्थिति बनी रही।
परिजन और गांव की महिलाएं किशोरी को समझाने का प्रयास करती रहीं, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी रही। करीब 15 दिन पहले घर से निकली किशोरी की तलाश में करछना पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर छत्तीसगढ़ पहुंचकर दोनों को सकुशल बरामद किया था। भीड़ बढ़ने पर माहौल संवेदनशील हो गया, जिसके बाद पुलिस ने सभी को शांत कराया और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई। थाना प्रभारी अनूप सरोज ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद आरोपी युवक को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं, जबकि परिजन अपनी बेटी को लौटाने की उम्मीद में बार-बार समझाने के बावजूद उसकी जिद के आगे असहाय नजर आए। पुलिस की सतर्कता से एक ओर किशोरी को सुरक्षित वापस लाया गया, वहीं थाने में घंटों तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




