जांच में युवक को टक्कर मारने वाली बाइक का लगा सुराग

Mar 14, 2026 03:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - पुलिस की जांच में युवक को टक्कर देने वाली पल्सर का चला पता मेजा। एक फरवरी को साढ़े नौ बजे रात पौसिया गांव के सामने दिवंगत युवक को टक्कर मारने वाली पल्स

जांच में युवक को टक्कर मारने वाली बाइक का लगा सुराग

एक फरवरी को साढ़े नौ बजे रात पौसिया गांव के सामने दिवंगत युवक को टक्कर मारने वाली पल्सर बाइक का पता पुलिस ने लगा ली। पल्सर बाइक नीरज केशरी निवासी नेवढ़िया का था। कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह ने बताया कि एक फरवरी को पौसिया चौहान निवासी सूर्य प्रताप सिंह पुत्र कैलाश बहादुर सिंह घर से किसी काम को लेकर पैदल ही पौसिया दुबे गांव की ओर जा रहा था, सूर्य प्रताप जैसे ही पौसिया दुबे गांव के मोड़ पर पहुंच सड़क पार करने लगा। अनियंत्रित पल्सर बाइक ने उसे टक्कर मार दी थी। टक्कर मारने के बाद बाइक चालक भाग गया था।

घटना के बाद घायल सूर्य प्रताप को परिवार के लोग इलाज के लिए जिले के एक चिकित्सालय ले गए थे। इलाज के दौरान सात फरवरी को उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में दिवंगत के पिता ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मेजा थाने में तहरीर दे रखी थी। पुलिस की जांच में बाइक नीरज केशरी की निकली, उसके साथ प्रतिभा केशरी भी सवार थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।