Gangapar News: बंद मकान खुलवाने पहुंची पुलिस से महिलाओं का विवाद

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: चौकी प्रभारी से धक्का मुक्की का आरोप, हंगामे के बाद लौट गई पुलिस टीम वीडियो

Gangapar News: बंद मकान खुलवाने पहुंची पुलिस से महिलाओं का विवाद

Gangapar News: भारतगंज के कदम रसूल मोहल्ले में बंद मकान का ताला खुलवाने पहुंची पुलिस टीम और वहां मौजूद महिलाओं के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान भारतगंज चौकी प्रभारी हर्ष कुमार से गालीगलौज और धक्का-मुक्की का आरोप है। चौकी प्रभारी को निलंबित कराने और छेड़खानी के मुकदमे में फंसाने की धमकी दिए जाने की बात भी सामने आई है। घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बहरहाल, वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। भारतगंज कस्बे के कदम रसूल मोहल्ला निवासिनी नासरीन बेगम पत्नी गुलाम सूफी ने पुलिस से शिकायत कर अपने पड़ोसियों पर विवाद और मारपीट समेत कई आरोप लगाए थे।

नासरीन का कहना है कि भय के कारण वह घर छोड़कर मायके में रह रही हैं। उनके बंद मकान का ताला खुलवाने के लिए शनिवार को चौकी प्रभारी भारतगंज हर्ष कुमार महिला दरोगा और पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे थे। पुलिस टीम के पहुंचने पर वहां मौजूद महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और चौकी प्रभारी के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप है। विवाद बढ़ने पर आसपास के लोग भी जुट गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस टीम बिना ताला खुलवाए वापस लौट गई। एसओ कुलदीप शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर तकरार हुई थी। दोनों ओर से बढ़ा-चढ़ाकर शिकायतें की जा रही हैं। दोनों पक्षों को शांतिभंग की कार्रवाई में पाबंद किया गया है। एसीपी मेजा बृजेश पाठक ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगंगापारGangapar News: बंद मकान खुलवाने पहुंची पुलिस से महिलाओं का विवाद