पुलिस ने बोलेरो सवार दो बदमाश दबोचा
शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के सलैया पनियारी गांव के सामने टोंस नहर रोड पर बोलेरो सवार युवकों न बाइक सवार युवकों को रोक कर लूटने का प्रयास किया। बाइक सवार युवकों द्वारा शोर मचाने पर बोलेरो सवार युवक भागने...
शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के सलैया पनियारी गांव के सामने टोंस नहर रोड पर बोलेरो सवार युवकों न बाइक सवार युवकों को रोक कर लूटने का प्रयास किया। बाइक सवार युवकों द्वारा शोर मचाने पर बोलेरो सवार युवक भागने लगे। नारीबारी पुलिस व ग्रामीणों ने पीछा करके उनको छतरगढ़ गांव के पास दबोच लिया। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। घटना रविवार आधी रात के बाद की है।
क्षेत्र के जरखोरी गांव निवासी अरुण कुमार शुक्ल, दीपेंद्र शुक्ल अपने मामा के नाती के विवाह में सम्मिलित होने के लिए शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के अतरी कसौटा गांव गए थे। दोनों बाइक से रात में ही अपने घर वापस लौट रहे थे। एक बोलेरो उनके बाइक का रास्ते से ही पीछा कर रही थी। कई बार बोलेरो ने बाइक को ओवरटेक किया। सलैया पनियारी गांव के सामने सुनसान जगह पर टोंस नहर रोड पर बोलेरो ओवर टेक करके आगे खड़ी हो गई। बोलेरो पर से दो युवक लाठी डंडे ले कर नीचे उतरे और बाइक सवार युवकों के आगे खड़े हो गए। मौके की नजाकत भांप कर दोनों युवक पीछे की ओर भागे और शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख कर बोलेरो सवार युवक वहां से भागने लगे। ग्रामीणों ने नारीबारी पुलिस चौकी को सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ग्रामीणों के साथ उनका पीछा किया और छतरगढ़ गांव के पास दबोच लिया। पुलिस दोनों को बोलेरो सहित थाने ले गई। इस संबंध में एसओ शंकरगढ़ भुवनेश कुमार चौबे ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उनको पकड़ा है। पूछताछ की जा रही है। दोनों संदिग्ध हैं। दोनों आरोपी लूट की बात से इंकार कर रहे हैं। शिकायती पत्र आने पर मुकदमा पंजीकृत करके कार्रवाई की जाएगी।