आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ढूंढ़ रही लोकेशन

Apr 05, 2026 04:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - बहरिया में वांछित आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव का मामला फॉलोअप बहरिया,

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ढूंढ़ रही लोकेशन

फूलपुर थाना क्षेत्र के अगहुआ गांव में आरोपी को पकड़ने गई बहरिया पुलिस के ऊपर जमकर पथराव किया गया था। जिसमें पुलिसकर्मी समेत उनका वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया था। मामले में फूलपुर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया था। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उनका लोकेशन ढूंढ़ रही है। बहरिया थाना क्षेत्र के जुगनी डीह निवासी मोहम्मद इमरान अहमद उर्फ गुलजार पुत्र निसार अहमद के खिलाफ बहरिया थाने में हत्या की कोशिश और बालू पर खनन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज है। सर्विसलांस के माध्यम से गुलजार की लोकेशन फूलपुर कोतवाली के अगहुआ के ग्राम प्रधान सलीम खान के यहां हुई।

जिसे गिरफ्तार करने के लिए शुक्रवार की रात बहरिया पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर लोग हंगामा करने लगे और पुलिस पर पथराव कर दिया। मौका पाकर बहरिया का आरोपित गुलजार फरार हो गया। पथराव करने से बहरिया थाने के एसएसआई अमित कुमार सिंह सहित कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए और पुलिस के सरकारी व निजी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस पर पथराव की सूचना पर कुछ देर में आसपास के थानों की भी पुलिस मौके पर पहुंच गई और उपद्रवियों को खदेड़ा। मौके से अगहुआ निवासी मोहम्मद इबरार खान, ग्राम प्रधान सलीम खान, अर्श खान, फराज खान को पकड़ कर पुलिस चौकी सिकंदरा जैसे ही लाया गया। पीछे से दर्जनों गाड़ियों से सैकड़ों लोग पुलिस चौकी का घेराव कर दिए थे। मौके पर एसीपी फूलपुर विवेक यादव सहित भारी पुलिस फोर्स पुलिस चौकी सिकंदरा पहुंची तो लोगों को छुड़ाने के लिए विधायक विजमा यादव चार घंटे पुलिस चौकी पर बैठी रहीं। शनिवार को पुलिस ने लिखा पढ़ी करके फूलपुर थाने गिरफ्तार चारों उपद्रियों को जेल भेज दिया था। अन्य उपद्रियों की भी तलाश पुलिस करने के लिए उनका लोकेशन ढूंढ़ रही है। बहरिया थाना अध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने बताया कि जुगनीडीह सहित अगहुआ गांव के आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके मोबाइल का लोकेशन ढूंढा जा रहा है। थाना अध्यक्ष ने दावा किया है कि सभी आरोपी शीघ्र गिरफ्तार कर लिए जाएंगे ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।