दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जेल
Gangapar News - दो दिन पहले मेजाखास के एक गांव में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोपी इंसारअली को पुलिस ने जंगल से गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया। कोतवाल दीन दयाल सिंह ने बताया कि आरोपी...
Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारTue, 9 Sep 2025 08:53 PM

मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी इंसारअली उर्फ बाबुल पुत्र सफीउल्ला निवासी मेजाखास को पुलिस ने नवोदय विद्यालय मेजाखास के पास स्थित जंगल से पकड़ लिया। लिखापढ़ी करते हुए कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह पुलिस ने बताया कि आरोपी दो दिन पूर्व पड़ोस के एक मकान में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




