
सहसों मेंकई बाइक और अवैध तमंचा संग कई गिरफ्तार
Gangapar News - सरायइनायत पुलिस ने छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और उनके पास से करीब 11 चोरी की बाइक, आधा दर्जन मोबाइल फोन, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए। अभियुक्तों का संबंध छिनैती की कई वारदातों से है। गिरफ्तार टीम में थानाध्यक्ष संजय गुप्ता सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। सरायइनायत पुलिस व एसओजी टीम द्वारा छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब एक दर्जन बाइक, आधा दर्जन मोबाइल फोन, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पुलिस को जानकारी मिली कि सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों पुलिस चौकी अंतर्गत सहसों में स्थित रिंग रोड के पास कुछ अभियुक्त इकट्ठा हुए हैं। जिनके पास चोरी का सामान है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर थाना क्षेत्र के बनी गांव निवासी अलबक्श पुत्र रहीम, चैनपुर निवासी अफसर अली उर्फ कल्लू बनी के ही दीपक बिंद पुत्र राधेश्याम मलावां निवासी जावेद उर्फ चांद व राम मूरत पुत्र स्वर्गीय राजनेत और सोरांव थाना क्षेत्र के जूड़ादांदूपुर निवासी मंजय पासी पुत्र कल्लू को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इनके पास से पुलिस ने चोरी की गई 11 बाइक, एक अवैध देसी तमंचा 315 बोर, एक कारतूस 315 बोर, 6 मोबाइल फोन, एक पीले धातु की अंगूठी बरामद हुआ है। इसमें कई के खिलाफ पहले से भी कई थानों में मुकदमा दर्ज है। इनके द्वारा जगह-जगह छिनैती का कार्य किया जाता है। मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट बदलकर उनको कम दामों पर बेच दिया जाता था। बेचने से प्राप्त रुपए का आपस में बंटवारा कर अपना शौक पूरा करते है। गिरफ्तार करने वाली टीम में सराय इनायत थानाध्यक्ष संजय गुप्ता, उप निरीक्षक एसओजी सुखचैन तिवारी, रामानुज सिंह, रामायण सिंह, रितेश चंद्र उपाध्याय, नवनीत प्रताप सिंह, अजीत कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार दुबे, अंकित सिंह व सिपाही टीम में शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




