मोबाइल छिनैती का आरोपी भेजा गया जेल
Gangapar News - कौंधियारा/करछना। कौंधियारा थाना क्षेत्र स्थित एक बाइक एजेंसी के सामने मोबाइल छिनैती करने वाले आरोपी

कौंधियारा थाना क्षेत्र स्थित एक बाइक एजेंसी के सामने मोबाइल छिनैती करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कौंधियारा गांव निवासी बृजेश भारतीय मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी दो युवक पता पूछने के बहाने उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित बृजेश भारतीय ने थाना कौंधियारा में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी। थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देते हुए रावेंद्र निषाद उर्फ गोलू को सड़वा नहर पुलिया के पास से बाइक सहित गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



