अंकपत्र देकर छात्रों को किया गया सम्मानित

Apr 06, 2026 04:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - सैदाबाद। हंडिया स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय, ढेड़ा में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन

अंकपत्र देकर छात्रों को किया गया सम्मानित

हंडिया स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय, ढेड़ा में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमकुमार सिंह उर्फ लल्ले सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी संघ व विशिष्ट अतिथि के रूप में धर्मेंद्र कुमार मौर्य खंड शिक्षा अधिकारी, संतोष कुमार मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक विजय सिंह, राजीव कुमार सिंह यादव द्वारा मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।विद्यालय में अपनी-अपनी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में आंशिका प्रजापति, श्रेया यादव एवं वर्षा को मुख्य अतिथि द्वारा अंकपत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विदाई ले रहे विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन कमलेश कुमार एवं अशोक कुमार यादव द्वारा किया गया। इस मौके पर विजय सिंह, राजीव कुमार सिंह यादव, अनुराग शुक्ला, नीलम, दीपांजलि, मंजू, अमित आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।