पौधरोपण कर दिलाई पर्यावरण बचाने की शपथ
शंकरगढ़/बारा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, बारा सीमेंट वर्क्स
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, बारा सीमेंट वर्क्स में पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस वर्ष की थीम क्लाइमेट चेंज को केंद्र में रखते हुए आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों, श्रमिकों एवं उनके परिवारजनों ने सहभागिता की। इस अवसर पर यूनिट हेड सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज पूरी दुनिया के सामने एक गंभीर चुनौती बन चुका है। कार्यक्रम के दौरान कारखाना परिसर के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण अभियान भी चलाया गया। पर्यावरण विभाग के दिनेश कुमार के निर्देशन में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में टेक्निकल हेड मनोज बैरागी, एचआर हेड उपेंद्र मिश्रा, मुकेश गुप्ता, पूरन सिंह, हीरालाल आदि रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


