Gangapar News: पितृमोक्ष अमावस्या आज, थम जाएंगे 16 दिनों के श्राद्ध
Gangapar News: गौहनिया,हिन्दुस्तान संवाद।पितृपक्ष के 16 दिन बीतने को हैं और अब बारी है पितरों की अंतिम विदाई की। आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या जिसे पितृमोक्ष अमावस्

पितृमोक्ष अमावस्या पर पितरों की विदाई
Gangapar News: पितृपक्ष के 16 दिन बीतने को हैं और अब बारी है पितरों की अंतिम विदाई की। आश्विन कृष्ण पक्ष की अमावस्या जिसे पितृमोक्ष अमावस्या, सर्वपितृ अमावस्या और महालया अमावस्या भी कहा जाता है, आज शनिवार के दिन पितृपक्ष का समापन हो जाएगा और पितरों की आत्मा पितृलोक को प्रस्थान करेगी। अगले दिन रविवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो जाएंगे। बुजुर्गों का कहना है, क्वार में पितर धरती पर आते हैं और अपने वंशजों के हाथ से जल की बूंद का इंतजार करते है। गंगा जल से किया गया तर्पण सीधे पितरों तक पहुंचता है। इसलिए हर साल पितृमोक्ष अमावस्या पर प्रयागराज के संगम तट पर हजारों लोग तर्पण करने पहुंचते हैं। ज्योतिष विशेषज्ञ पं ध्रुव कुमार शास्त्री बताते हैं, जिन लोगों को अपने पिता, दादा या परदादा की पुण्यतिथि याद नहीं है, या जो पूरे पितृपक्ष में किसी कारण से श्राद्ध नहीं कर पाए, वे इस एक दिन में श्राद्ध कर दें तो पूरे 16 दिनों का फल मिल जाता है। इस दिन अकाल मृत्युए शस्त्र से मृत्यु या आत्महत्या करने वाले पितरों का भी श्राद्ध किया जाता है। सुबह कुश, काले तिल, जौ, गंगाजल और दूध मिलाकर दक्षिण दिशा की ओर मुख कर तर्पण करें। इसके बाद ब्राह्मण को भोजन, वस्त्र और दक्षिणा देकर विदा करें।
पंचबली की परंपरा और श्राद्ध के नियम
पंचबली नहीं निकाली तो अधूरा है श्राद्ध
ग्रामीण अंचलों में आज भी पंचबली की परंपरा जीवित है। पितृमोक्ष पर भोजन से पहले 5 हिस्से निकाले जाते हैं, गाय के लिए, कुत्ते के लिए, कौए के लिए, देवताओं के लिए और चींटियों के लिए। मान्यता है कि इन रूपों में पितर भोजन ग्रहण करते हैं। इस दिन घर में लहसुन-प्याज, मांस-मदिरा और नाखून-बाल काटना वर्जित माना जाता है। शाम को घर के दरवाजे पर सरसों के तेल का दिया जलाकर पितरों को विदा करने की परंपरा है।
पितृमोक्ष अमावस्या पर दान का महत्व
दान का विशेष महत्व
शास्त्रों में इस दिन तिल, अन्न, वस्त्र, जूता-छाता और गौदान को महादान माना गया है। मान्यता है कि पितृमोक्ष पर किया गया दान पितरों को मोक्ष दिलाता है।

