ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारपटेल ने रियासतों को एक कर बनाया अखंड भारत

पटेल ने रियासतों को एक कर बनाया अखंड भारत

देश के पहले गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की देश की आजादी और उसको अखंड बनाने में अहम भूमिका रही। उन्होंने रातोंरात देश की छोटी-बड़ी रियासतों के राजाओं को मना लिया। सभी की सहमति पर रियासत...

पटेल ने रियासतों को एक कर बनाया अखंड भारत
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारSat, 15 Dec 2018 05:28 PM
ऐप पर पढ़ें

देश के पहले गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की देश की आजादी और उसको अखंड बनाने में अहम भूमिका रही। उन्होंने रातोंरात देश की छोटी-बड़ी रियासतों के राजाओं को मना लिया। सभी की सहमति पर रियासत खत्म हुई ओर अखंड भारत का निर्माण हुआ। उत्तर से दक्षिण तक देश का जो स्वरूप इस समय देश के नागरिक देख रहे हैं वह सभी लौहपुरुष का ही पुरुषार्थ है। ये बातें ढोकरी तिराहे पर स्थापित सरदार पटेल प्रतिमा के निकट सोरांव विधायक व अपना दल एस के राष्ट्रीय सचिव जमुना प्रसाद सरोज ने कही।

सरोज अपना दल एस के तत्वाधान में आयोजित सरदार पटेल परिनिर्वाण दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। राष्ट्रीय सचिव युवा मंच राम लखन पटेल ने कहा महान पुरुषों की गाथाओं से हम सभी को प्रेरणा मिलती है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानु प्रताप पटेल ने कहा कि सरदार पटेल अमर हैं। उनका व्यक्तितत्व और विचार सदा अनुकरणीय रहेगा। संचालन शिवमूरत पटेल ने किया। कार्यक्रम के पूर्व सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर प्रीतम पटेल, दुर्गा प्रसाद पटेल, बाबू लाल पटेल, श्याम राज पटेल, ओम प्रकाश भारतीया, अभय राज सिंह आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें