
डीएफसी रेलवे ट्रैक के ऊपर नहीं बना फुट ओवरब्रिज
संक्षेप: Gangapar News - मेजारोड रेलवे स्टेशन पर स्थित डीएफसी रेलवे ट्रैक के उपर नहीं बना फुट ओवरब्रिजमेजा। दिल्ली हाबड़ा मार्ग पर स्थित मेजारोड रेलवे स्टेशन के दक्षिण से गुजरन
दिल्ली हावड़ा मार्ग पर स्थित मेजारोड रेलवे स्टेशन के दक्षिण से गुजरने वाली डीएफसी रेलवे लाइन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण न होने से यात्री भारी जोखिम उठाकर मजबूरी में रेल लाइन पार कर मेजारोड बाजार पहुंच रहे हैं। डीएफसी लाइन पर कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन संबन्धित विभाग अभी तक रेलवे फुट ओवरब्रिज का निर्माण शुरू नहीं कर सका। मेजारोड बाजार के सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश मिश्र, भाजपा नेता कृष्णदास उर्फ नाथू गुप्ता, व्यापारी नेता अध्यक्ष आलोक शुक्ला, समहन गांव के अश्वनी द्विवेदी सहित कई ने बताया कि यात्री गाड़ियों से जब भी दूर दराज के यात्री मेजारोड स्टेशन पहुंचते हैं, मोबाइल फोन पर बात करते हुए, रेलवे ट्रैक पाकर करते हैं।

ऐसी दशा में किसी भी दिन बेगुनाह यात्रियों की जान जा सकती है। लोगों का कहना है मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग के बीच मेजारोड रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में यात्री ट्रेनों से आवागमन करते हैं। यात्रियों के सुविधा के लिए चार माह पूर्व रेल विभाग की ओर से स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई थी। जिसमें राजीव तिवारी निवासी लखनपुर, सत्यम शिवम तिवारी निवासी धरावल ने मेजारोड रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज की मॉग जोरदारी से उठा रखी थी। आश्वासन तो मिला, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




