डाडों में पशु आरोग्य शिविर एवं मेले का हुआ आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - डाडों में पशु आरोग्य शिविर एवं मेले का हुआ आयोजन-करछना।क्षेत्र के डाडों गांव में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर एवं मेले में बडी सं

डाडों में पशु आरोग्य शिविर एवं मेले का हुआ आयोजन

क्षेत्र के डांडों गांव में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर एवं मेले में बडी संख्या में पशुपालक जुटे। राजकीय पशु चिकित्सालय करछना की ओर से आयोजित पशु मेले का प्रधान प्रतिनिधि हरि प्रसाद पाल ने गो पूजन के साथ शुभारंभ किया। इस दौरान पशु चिकित्सकों ने पशु पालकों को सुरक्षित रखने और उऩके खान-पान की अच्छी व्यवस्था को लेकर पशु चिकित्साधिकारी डॉ.अमरेश कुमार ने जरूरी जानकारियां दी। मेले में डॉ.आलोक वर्मा ने बदलते मौसम में पशुओं की सुरक्षा और अच्छे पोषण के बारे में जानकारी दी। मेले में पशु पलाकों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गई। इस मौके पर डॉ.विकास चंद्र, डॉ.देवेंद्र कुमार, पंकज त्रिपाठी, विजय प्रताप सिंह, परमेश्वर सिंह, प्रवीण कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।