Gangapar News: जसरा-रेरा मार्ग पर असुरक्षित है छात्र-छात्राएं

हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News: बारा, हिन्दुस्तान संवाद। घूरपुर थाना क्षेत्र जसरा-रेरा मार्ग पर स्थित विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र

Gangapar News: जसरा-रेरा मार्ग पर असुरक्षित है छात्र-छात्राएं

Gangapar News: घूरपुर थाना क्षेत्र जसरा-रेरा मार्ग पर स्थित विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं असुरक्षित है। छात्रों के साथ मारपीट और छात्राओं के साथ छेड़खानी से अभिभावकों में आक्रोश है। अभिभावकों और अधिवक्ता संघ ने शनिवार को एसडीएम बारा को इस आसय का शिकायती पत्र दिया है। जसरा -रेरा मार्ग पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसरा, शंकरलाल पब्लिक स्कूल, गंगाधर इंटर कालेज और राजकीय पालीटेक्निक कालेज रेरा स्थित है। बताया गया कि इन विद्यालयों में सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं पढ़ रही है। बताया गया कि इस मार्ग पर जसरा पुलिया और गंगाधर स्कूल के पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा सुबह शाम लगता है।

विद्यालय आने जाने वाली छात्राओं के साथ छींटाकशी और छात्रों से मारपीट की जाती है। बताया कि कौशल किशोर त्रिपाठी के पुत्र को एक दिन लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया गया था। अधिवक्ताओं ने संघ के अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में एसडीएम बारा को शिकायती पत्र देकर उक्त मार्ग पर छात्र छात्राओं के आने जाने के समय पुलिस बल तैनात करने की मांग की गई है।यह भी बताया गया कि कई स्मैक के कारोबारी भी मंडराते रहते हैं।इस संबंध में एसओ घूरपुर ने कहा कि समस्या की जानकारी हुई है। तुरंत पुलिस को भेजा जा रहा है और पुलिस की पेट्रोलिंग की ब्यवस्था होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगंगापारGangapar News: जसरा-रेरा मार्ग पर असुरक्षित है छात्र-छात्राएं