Gangapar News: परसरा गांव की मुख्य सड़क पर दो फीट से ज्यादा कीचड़

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: घूरपुर के परसरा ग्राम पंचायत को एक समय आदर्श गांव माना जाता था, लेकिन अब यह जिले के सबसे पिछड़े गांवों में आता है। गांव की सड़कों पर कीचड़ भरा है, स्वास्थ्य केंद्रों और पंचायत भवनों के चारों ओर पानी जमा है, जिससे स्थिति जर्जर हो गई है। छात्रों को कीचड़ में गुजरना पड़ता है, जबकि सफाईकर्मी कहीं नजर नहीं आते।

परसरा गांव की मुख्य सड़क पर दो फीट से ज्यादा कीचड़
परसरा गांव की मुख्य सड़क पर दो फीट से ज्यादा कीचड़

Gangapar News: घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एक समय था कि जब जसरा विकास खंड में परसरा ग्राम पंचायत को आदर्श गांव और समग्र गांव के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब लोगों का कहना है कि ब्लॉक ही नहीं पूरे जिले में सबसे पिछड़े गांवों की श्रेणी में शुमार होने की स्थिति में आ गया है। गांव की मुख्य सड़के कीचड़ से लबालब है और साथ ही गांव में बने उप स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक मिलन केंद्र (पंचायत भवन) सहित कई भवनों के चारों ओर पानी से लबालब है। जल निकासी न होने के चलते सभी भवन जर्जर हाल में हो चुके है।

सबसे खराब हालत तो परसरा गांव के मजरा बसंती को जोड़ने वाले लोक निर्माण विभाग से विगत वर्षों बनाए जाते संर्पक मार्ग का है जो गड़रिया बस्ती में बुरी तरह से कीचड़ युक्त हो गया है।  इसी मार्ग से रोज सुबह स्कूल के लिए सैकड़ों छात्र और ग्रामीण निकलते है। छात्रों और ग्रामीणों को आने जाने में जूते,चप्पल उतारकर पैदल ही गूठने तक कीचड़ भरे गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।  सफाईकर्मी तो गांव में कभी नहीं दिखाई देता।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगंगापारGangapar News: परसरा गांव की मुख्य सड़क पर दो फीट से ज्यादा कीचड़