मेजा के प्रधानों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - मेजा के प्रधानों ने ब्लाक मुख्यालय पर दिया धरना, खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन मेजा। पंचायत चुनाव समय पर कराने व चुनाव समय पर न हो पाने की दशा

मेजा के प्रधानों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

पंचायत चुनाव समय पर कराने व चुनाव समय पर न हो पाने की दशा में पंचयतों में प्रशासक की नियुक्ति न किए जाने को लेकर मेजा के प्रधानों ने विकास खंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र खंड विकास अधिकारी मेजा अमित सिंह को सौंपा। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शरणजीत भूर्तिया व प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष काजी मोअज्जम के अगुवाई में हुए इस धरना प्रदर्शन में उपस्थित रहे प्रधान अनिल शुक्ल ने कहा कि पंचायत व्यवस्था लोक तंत्र की आधार शिला है, तथा पंचायत विकास की पहली इकाई है। इसका संचालन निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा किया जाना चाहिए।

धरना में रहे अन्य प्रधानों ने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग कर रखी है कि निर्धारित समय सीमा पर पंचायत चुनाव कराया जाना जरूरी है। किसी भी परिस्थिति में प्रशासक की नियुक्ति न की जाए। पंचायत प्रतिनिधियों ने को वित्तिय अधिकार देनें व उनकी गरिमा के लिए एक स्पष्ट नीति बनाई जाए, अन्यथा की स्थिति में प्रदेश भर के पंचायत प्रधान शीघ्र निर्णायक आन्दोलन करने को बाध्य हो जाएगें।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।