पंचायत चुनाव समय पर कराए जाने की उठाई मांग
Gangapar News - पंचायत चुनाव समय पर कराए जाने की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन उरुवा, हिन्दुस्तान। सोमवार को उरुवा ब्लॉक में ग्राम प्रधान एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रध

सोमवार को उरुवा ब्लॉक में ग्राम प्रधान एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश द्विवेदी की अगुवाई में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीओ (एसटी) बृजेश सिंह को सौंपा। ज्ञापन में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र की आधारशिला है और ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की प्रथम इकाई हैं। इनका संचालन जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के माध्यम से ही होना चाहिए, लेकिन बीते कुछ वर्षों में पंचायत चुनावों में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। इसके चलते ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त कर दिए जाते हैं, जिससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित होती हैं।
साथ ही विकास कार्य भी बाधित होता हैं। प्रधान संघ ने मांग किया कि पंचायत चुनाव संविधान के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के भीतर कराए जाएं। किसी भी परिस्थिति में पंचायतों में प्रशासक नियुक्त न किए जाएं। इस मौके पर पप्पू दुबे जेरा, गोरेलाल गुप्ता, अनिल कुमार, ज्ञान चंद्र मिश्र, राम जी कुशवाह,, भागीरथी आदि गांव के प्रधान एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


