ओवरलोड वाहनों से ढोये जा रहे पत्थर
Gangapar News - खतरा दिघिया। क्षेत्र के विभिन्न पहाड़ों और क्रशर प्लांटों से पत्थर लदे ओवरलोड वाहनों से
क्षेत्र के विभिन्न पहाड़ों और क्रशर प्लांटों से पत्थर लदे ओवरलोड वाहनों से पुलिसिया परमिट पर ढोये जा रहे हैं। अक्सर दुर्घटनाओं के बावजूद स्थानीय प्रशासन कारगर कदम नहीं उठा पा रहा है। मांडा क्षेत्र के मसौली, जफरा, राजापुर, बंगलिया, देवकुंडनाथ आदि पहाडों पर वैध, अवैध पत्थर खनन और उसके परिवहन में अनियमितता के चलते प्रायः दुर्घटनाएं होती रहती हैं। छह महीने पहले दिघिया पुलिस चौकी पर तैनात बाइक सवार एक दरोगा के ऊपर ऐसे ही ओवरलोड वाहन से पत्थर गिरने से घायल होने के बाद दौरान इलाज दरोगा की मौत हो गई थी। एक पुलिस कर्मी की मौत के बावजूद क्षेत्र में ओवरलोड ट्रैक्टर, ट्रक, डंपर आदि से ओवरलोड पत्थर ढोने का सिलसिला जारी है।
इस ओवरलोडिंग पर स्थानीय विभागीय अधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल कर अपने कर्तव्य की इति श्री समझ लेते हैं। मामले में एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय का कहना है कि यह मामला पुलिस के अधिकार क्षेत्र से बाहर है। इसके लिए एसडीएम, आरटीओ और खनन विभाग से शिकायत करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


