क्षेत्र पंचायत की बैठक में खींचा विकास कार्यों का खाका

क्षेत्र पंचायत की बैठक में खींचा विकास कार्यों का खाका

संक्षेप:

Gangapar News - क्षेत्र पंचायत की बैठक में रखे गए विकास का एजेंडामेजा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मेजा विकास खंड के प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की खुली बै

Oct 17, 2025 05:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मेजा विकास खंड के प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की खुली बैठक ब्लॉक के सभागार में आयोजित की गई। ब्लॉक प्रमुख गायत्री मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विकास खंड के विभिन्न गांवों में कराए गए विकास कार्यो की समीक्षा की गई, जो कार्य किसी कारण से छूट गए हैं, उन्हें कराने के लिए चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित रहे सीएचसी अधीक्षक डॉ शमीम अख्तर ने सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों से लाभ लेने की बात कही। एडीओ समाज कल्याण मेजा सुशान्त पांडेय ने विकास खंड मेजा के विभिन्न गांवों में समाज कल्याण द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष नित्यानंद उपाध्याय ने भाजपा सरकार के कार्यो की जमकर तारीफ की। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने क्षेत्र पंचायत की बैठक में अनुपस्थित रहे विभिन्न विभागों के अधिकारियों की सूची तैयार करने के लिए ब्लाक के अधिकारियों से कहा, बोले अनुपस्थित अधिकारियेां की सूची एसडीएम व डीएम को भेजी जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा नेता योगेश शुक्ल व प्रधान संघ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष काजी मोअज्जम ने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री की सराहना की। संचालन प्रधान गड़ेवरा अनिल शुक्ल ने किया। इस अवसर पर सिद्धान्त तिवारी, विनय शुक्ल, पंकज राव, भगवत शुक्ल, पूर्व प्रधान बालकृष्ण उपाध्याय, सुरेश कुमार, पारस नाथ, संजय तिवारी, विजय शंकर, राजा पांडेय, भगवत शुक्ल सहित कई रहे। इससें पूर्व भाजपा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया को लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित किया।