Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsOnline Voter Registration System for Teacher and Graduate Constituencies Approved by Court
अब ऑनलाइन भी हो सकेंगे मतदाता

अब ऑनलाइन भी हो सकेंगे मतदाता

संक्षेप:

Gangapar News - अब ऑफ लाइन की जगह ऑन लाइन भी हो सकेगें मतदाता- मामला विधान परिषद मतदाता सूची का हैमेजा। विधान सभा व लोक सभा की तर्ज पर अब शिक्षक व स्नातक कोटे से आयोज

Nov 10, 2025 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share Share
Follow Us on

विधान सभा व लोक सभा की तर्ज पर अब शिक्षक व स्नातक कोटे से आयोजित होने वाले चुनाओं के लिए मतदाता सूची के निर्माण में तकनीकी प्रणाली का प्रयोग किया जा सकेगा। मतदाता सूची से जुड़ने वाले लोग ऑनलाइन अपना नाम जोड़वा व नाम विलोपन कर सकेंगे। यह जानकारी मेजा के युवा अधिक्ता अक्षय उपाध्याय ने देते हुए बताया कि अभी तक विधान परिषद की मतदाता सूची में नाम जोड़ने व विलोपन करने का कार्य मैनुअल रूप से किया जाता रहा है, ऐसा होने से लोगों के नाम मतदाता सूची से छूट जाया करते थे,इसे देखते हुए उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र भेजकर ऑन लाइन सुविधा देने की मांग कर रखी थी, जब चुनाव आयोग के द्वारा विधान परिषद की मतदाता सूची के लिए ऑन लाइन की व्यवस्था नहीं की गई तो उनकी ओर से 21 मार्च 2025 को जनहित याचिका दायर कर दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

न्यायालय ने उनकी याचिका पर बिचार करते हुए 17 जुलाई 2025 को लोक सेवा आयोग के जिम्मेदारों को कोर्ट में तलब किया। जहां आयोग के अधिकारियों ने कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल करते हुए बताया कि उनकी ओर से उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रानिक कॉरपरेशन लिमिटेड को ऑन लाइन मतदाता पंजीकरण करने का प्रस्ताव भेज रखा है। अधिवक्ता अक्षय उपाध्याय के जनहित याचिका से विधान परिषद की मतदाता सूची में जुड़ने के लिए लोगों को राहत मिली है।