जारी गांव में दशकों पुरानी पानी की टंकी जमींदोज़
Gangapar News - पांच हजार की आबादी पेयजल संकट से जूझी कौंधियारा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जारी गांव
क्षेत्र के जारी गांव में 4,000 लीटर क्षमता वाली दशकों पुरानी पानी की टंकी गुरुवार को जल निगम विभाग द्वारा ध्वस्त कर दी गई। यह टंकी वर्ष 1970 में बनकर तैयार हुई थी और लंबे समय तक गांव की जलापूर्ति करती रही। ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2001 से इसका बोर खराब होने के कारण इसमें पानी भरना बंद हो गया था। लगभग 25 साल से यह अनुपयोगी होकर खड़ी थी और गांव की करीब पांच हजार की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। गांव के बुजुर्ग सूर्य प्रताप सिंह बताते हैं कि यह टंकी कभी जीवनदायिनी थी, लेकिन जर्जर हालत में यह बच्चों और राहगीरों के लिए खतरा बन गई थी।

सुरक्षा कारणों से जल निगम विभाग ने इसे गिराने का निर्णय लिया। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी ध्वस्त होने से हादसे की आशंका तो समाप्त हो गई, लेकिन पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थानीय निवासी सिंटू सिंह का कहना है कि गर्मी और सूखे के दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी होती है। नलों और हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ता है, लेकिन उनमें भी पानी की उपलब्धता सीमित रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द नई टंकी अथवा वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाए, ताकि वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हो सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




