स्वयंसेवकों ने रैली निकाल यातायात नियमों को दी जानकारी
Gangapar News - नवाबगंज। रामदुलारी बच्चू लाल जायसवाल महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय
रामदुलारी बच्चू लाल जायसवाल महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का छठा दिवस शनिवार को उत्साह और जनजागरण के संदेश के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम अधिकारी प्रतिमा कुमारी, प्रवक्ता आशुतोष कुमार गुप्ता तथा शिविर संयोजिका सपना साहू के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने यातायात जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान नवाबगंज चौराहे पर रैली निकालकर आमजन को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, ओवरटेक न करने, ओवरलोडिंग से बचने और बाइक पर तीन सवारी न बैठाने के प्रति जागरूक किया गया। स्वयंसेवकों ने राहगीरों को यातायात नियमों के पालन का महत्व समझाते हुए सुरक्षित यात्रा का संदेश दिया।
इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में आयोजित संगोष्ठी में अतिथि अनुज गुप्ता ने स्वयंसेवकों को यातायात नियमों का पालन करने की विस्तृत जानकारी दी। शिविर के अंतर्गत 2047 में भारत विकसित होगा विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। सुमन पटेल, आशुतोष गुप्ता एवं सपना साहू के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों ने विकसित भारत की परिकल्पना पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


