मेजा समाधान दिवस में नहीं पहुंचा कोई फरियादी

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

मेजा के समाधान दिवस में नहीं पहुंंचा कोई फरियादी मेजा। मेजा थाने में आयोजित समाधान दिवस में कोई फरियादी नहीं पहुंच सका। नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल की

मेजा समाधान दिवस में नहीं पहुंचा कोई फरियादी

मेजा थाने में आयोजित समाधान दिवस में कोई फरियादी नहीं पहुंच सका। नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में लेखपाल व अन्य राजस्वकर्मी मौजूद नहीं रहे। दोपहर एक बजे के लगभग एक राजस्वकर्मी मेजा थाने पहुंचे, उन्होंने थाने कार्यालय के बाहर मौजूद रहे पुलिस कर्मी से समाधान दिवस पर आए शिकायती पत्रों के बारे में जानकारी मांगी तो सिपाही ने बताया कि एक भी फरियादी नहीं आया। दोपहर दो बजे के बाद कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह ने क्षेत्र के सभी चौकी प्रभारियों व बीट के उप निरीक्षकों के साथ बैठक कर कहा कि आईजीआरएस सहित अन्य कार्यो को समय के भीतर प्राथमिकता के साथ निबटाएं, लापरवाही के लिए वह दोषी मानें जाएंगे।

बैठक में चौकी प्रभारी जेवनियां सुमित त्रिपाठी, चौकी प्रभारी कोहड़ार अनुज राय, चौकी प्रभारी मेजारोड हरिओम सिंह, उप निरीक्षक सूरजराम, चौकी प्रभारी रामनगर अभिनव उपाध्याय, उप निरीक्षक सचिन गुप्ता सहित कई रहे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।