नये क्रय केंद्र प्रभारी ने संभाला कार्यभार, खोला गया गेहूं क्रय केंद्र
Gangapar News - मांडा। मांडा में नये क्षेत्रीय विपणन अधिकारी के रुप में सुभाष चन्द्र सिंह ने
मांडा में नये क्षेत्रीय विपणन अधिकारी के रुप में सुभाष चन्द्र सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद गेहूं क्रय केंद्र खोला गया, लेकिन अभी तक कोई भी किसान गेहूं का तौल कराने नहीं आया। मांडा के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रहे अमितेश कुमार गुप्ता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के बाद मांडा में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी का पद रिक्त चल रहा था, जिससे गेहूं क्रय केंद्र अभी तक नहीं खोला जा सका था। शुक्रवार को नये क्षेत्रीय विपणन अधिकारी के रुप में सुभाष चन्द्र सिंह ने कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालने के बाद सुरवांदलापुर स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद शुरु होने का बैनर लगा दिया गया।
शासन द्वारा निर्धारित 2585 रुपये क्विंटल गेहूं का मूल्य निर्धारित किया गया है। फिलहाल अभी तक कोई भी किसान गेहूं खरीदने के लिए क्रय केंद्र पर नहीं पहुंचा, जिससे इस नये केंद्र पर अभी तौल की बोहनी नहीं हो पायी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


