सुभाष चंद्र मांडा गेहूं क्रय केंद्र के प्रभारी
Apr 07, 2026 05:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News - मांडा में विपणन अधिकारी अमितेश कुमार गुप्ता के खिलाफ शिकायत के चलते दो महीने से पद रिक्त था। अब नए विपणन अधिकारी सुभाषचंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे जल्द ही गेहूं की तौल शुरू करने का आश्वासन दिया है।

मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। विभागीय जांच और कार्यवाही के बाद मांडा में फिलहाल नए विपणन अधिकारी सुभाषचंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।मांडा के विपणन अधिकारी अमितेश कुमार गुप्ता के खिलाफ एक जनप्रतिनिधि की शिकायत पर चल रही विभागीय जांच के चलते दो महीने से मांडा के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी (एम आई) का पद रिक्त था, जिससे गेहूं क्रय केंद्र नहीं खोला जा सका था। नए प्रभारी के अनुसार वह शीघ्र ही कार्यभार ग्रहण कर गेहूं की तौल शुरू करवा देंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


