ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारप्राचीन संस्कृति का दामन कभी न छोड़ें : मनोरमा

प्राचीन संस्कृति का दामन कभी न छोड़ें : मनोरमा

नगर पंचायत के महिला अस्पताल प्रांगण में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव शुक्रवार की रात कथा के महाआरती के साथ संम्पन्न हो...

प्राचीन संस्कृति का दामन कभी न छोड़ें : मनोरमा
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारSat, 07 Mar 2020 04:57 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर पंचायत के महिला अस्पताल प्रांगण में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव शुक्रवार की रात कथा के महाआरती के साथ संम्पन्न हो गया।

महोत्सव में पहुंची ब्रम्ह कुमारी मनोरमा दीदी ने कहा कि गंगा जी में स्नान करने से जीवन का उद्धार होता है। मनुष्य अपने कर्मों को पहचानता है। कहा, प्राचीन संस्कृति का दामन कभी न छोड़ें।

रामकथा के समापन के अवसर पर स्वामी विदोनंद महराज ने कहा कि कथा श्रवण तभी अच्छा है जब इसका अपने जीवन में अनुपालन भी करें।

कार्यक्रम के संयोजक सूर्यनिधान पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा विधायक हर्ष बाजपेयी । करुनानिधान पांडेय, भानु प्रताप सिंह, चतुर्भुज दास, रामखेलावन गुप्ता, सुधा गुप्ता ,नरेंद्र गुप्ता, सुरेश केसरवानी, अजय, ज्ञान केसरवानी ,सतीश विश्वकर्मा, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें