ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश गंगापारजयंती पर नेताजी सुभाष चन्द्रबोस को किया नमन

जयंती पर नेताजी सुभाष चन्द्रबोस को किया नमन

नेताजी सुभाष चन्द्रबोस की जयंती पर गुरुवार को भीरपुर स्थित राज हार्ड़वेयर पर जुटे लोगों ने उन्हें नमन किया। इस मौके पर कवि अशोक बेशरम ने कहा कि भारत की आन-मान और अभिमान है नेता जी, सच्चे क्रांति दूत...

1/ 2नेताजी सुभाष चन्द्रबोस की जयंती पर गुरुवार को भीरपुर स्थित राज हार्ड़वेयर पर जुटे लोगों ने उन्हें नमन किया। इस मौके पर कवि अशोक बेशरम ने कहा कि भारत की आन-मान और अभिमान है नेता जी, सच्चे क्रांति दूत...
नेताजी सुभाष चन्द्रबोस की जयंती पर गुरुवार को भीरपुर स्थित राज हार्ड़वेयर पर जुटे लोगों ने उन्हें नमन किया। इस मौके पर कवि अशोक बेशरम ने कहा कि भारत की आन-मान और अभिमान है नेता जी, सच्चे क्रांति दूत...
2/ 2नेताजी सुभाष चन्द्रबोस की जयंती पर गुरुवार को भीरपुर स्थित राज हार्ड़वेयर पर जुटे लोगों ने उन्हें नमन किया। इस मौके पर कवि अशोक बेशरम ने कहा कि भारत की आन-मान और अभिमान है नेता जी, सच्चे क्रांति दूत...
हिन्दुस्तान टीम,गंगापारFri, 24 Jan 2020 12:26 AM
ऐप पर पढ़ें

नेताजी सुभाष चन्द्रबोस की जयंती पर गुरुवार को भीरपुर स्थित राज हार्डवेयर पर जुटे लोगों ने उन्हें नमन किया। इस मौके पर कवि अशोक बेशरम ने कहा कि भारत की आन-मान और अभिमान है नेता जी, सच्चे क्रांति दूत स्वाभिमान हैं नेता जी। रमेश चन्द्र पांडेय ने कहा कि आजादी के आंदोलन में सुभाष चन्द्रबोस के महान योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश के युवाओं को उनके समर्पण और देश भक्ति से सीख लेने की जरूरत है। इस मौके पर राजेश पांडेय, पूर्व प्रधान छोटेलाल शर्मा, नन्हे पाड़ेय, टिंकू, धीरज सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

धूमधाम से मनाई गई सुभाष चंद्र बोस की जयंती

मेजा। राम प्रताप इंटर कॉलेज सिरसा में गुरुवार को सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि अधीशासी अभियंता मनोज सिंह ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही।

मुख्य अतिथि ने शहीदों की याद में कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया। विशिष्ट अतिथि व्यापारी तथा किसान नेता आलोक शुक्ल ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने आईसीएस की परीक्षा पास करने के बाद सर्वोच्च पद की नौकरी को त्याग कर देश के स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया। इसके लिए आजाद हिंद फौज तैयार की। मुख्य अतिथि ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. शिव प्रकाश पाठक, रमाशंकर यादव, संजय सिंह,संजय सिंह, नागेन्द्र सिंह चौहान, राज नारायण, नीरज सिंह, अवधेश कुमार, विनय यादव, सहित कई रहे। उधर एमएल पब्लिक स्कूल बगहा, खानपुर, सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज पकरी सेवार, सहित विभिन्न स्कूलों में जयंती मनाई गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें