हाईवे किनारे खड़े ट्रक से आए दिन हो रही दुर्घटना

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापार
share

Gangapar News - गौहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। गौहनिया चौराहे से बाई पास के इर्द-गिर्द प्रयागराज, बांदा चित्रकूट जाने वाले

हाईवे किनारे खड़े ट्रक से आए दिन हो रही दुर्घटना

गौहनिया चौराहे से बाई पास के इर्द-गिर्द प्रयागराज, बांदा चित्रकूट जाने वाले नेशनल हाईवे पर इन दिनों लापरवाही खुलेआम देखी जा सकती है। सड़क के किनारे लाइन लगाकर खड़े भारी-भरकम ट्रक किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। हालात यह है कि हाइवे के इर्द-गिर्द कई जगहों पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा इन खड़े ट्रकों ने घेर रखा है जिससे तेज रफ्तार वाहनों के लिए रास्ता संकरा हो जाता है। इस बारे में लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है, किन्तु पुलिस और एनएचआई प्रशासन की अनदेखी के कारण दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है।

खासकर नो एंट्री खुलने के पहले रात के समय जब दृश्यता कम होती है तब बिना संकेतक या रिफ्लेक्टर के खड़े ट्रक सीधे बड़ी दुर्घटना और मौत का कारण बन हैं। नेशनल हाईवे के गौहनिया, जसरा बाई पास पर इस तरह ट्रक खड़ा करना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है बल्कि यह सीध-सीधे लोगों की जान के साथ खिलवाड़ भी है। नियमों के अनुसार हाईवे पर पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान होने चाहिए लेकिन यहां ट्रक चालक सुविधा के अनुसार कहीं भी वाहन खड़ा कर देते हैं।जिससे यातायात नियमों की खुली अवहेलना है।जाम और हादसे का रहता है डबल खतरा-इन खड़े ट्रकों के कारण कई बार लंबा जाम भी लग जाता है। अचानक सामने खड़े वाहन को देखकर पीछे से आ रहे वाहन चालक संतुलन खो देते हैं जिससे वाहनों के टक्कर की आशंका बढ़ जाती है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए तो यह और भी खतरनाक साबित हो रहा है।अक्सर देखा गया है कि जब कोई बड़ा हादसा होता है तब पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक विभाग सक्रिय होते हैं। गाइडलाइन जारी होती हैं अभियान चलाए जाते हैं लेकिन कुछ ही दिनों बाद सब कुछ फिर पुराने ढर्रे पर लौट आता है। सवाल यह है कि क्या हर बार किसी की जान जाने के बाद ही नियमों की याद आएगी?

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।