
सिद्धिदात्री स्वरूपा मां शीतला की हुई पूजा, कन्या पूजन कर भोग कराया
Gangapar News - उरुवा। शारदीय नवरात्र के नौवें दिन शीतला धाम रामनगर में मां सिद्धिदात्री स्वरूप में मां
शारदीय नवरात्र के नौवें दिन शीतला धाम रामनगर में मां सिद्धिदात्री स्वरूप में मां शीतला माता की पूजा अर्चना विधि विधान से की गयी। अनुष्ठान में शामिल रहे लोगों ने मां शीतला की पूजा अर्चना करने के बाद कन्या पूजन कर भोजन कराने के बाद दक्षिणा देकर उनकी विदाई की। बुधवार को रामनगर शीतला धाम में दर्शन पूजन करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। दर्शनार्थियों ने मंदिर परिसर में पूजा अर्चना करने के बाद कन्या पूजन किया और उन्हें भोजन कराने के बाद दक्षिणा देकर उनकी विदाई की। इस दौरान मंदिर के पुजारियों मदन पंडा, शीतला पंडा,मुकेश पंडा तथा ठाकुर पंडा एवं माली समाज के द्वारा माता शीतला की प्रतिमा का विधिवत श्रृंगार कर फूलों की माला से सजाया गया था।

सिद्धिदात्री स्वरूप में सजी हुई माता का रूप बेहद आकर्षक लग रहा था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


