Gangapar News: मांडा के देवी मंदिरों में बढ़ रही भक्तों की भीड़, देर रात तक होता है जय-जयकार
हिन्दुस्तान, गंगापार
Gangapar News: नवरात्र के दूसरे दिन मांडा क्षेत्र के मां मांडवी देवी धाम समेत कई मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भारतगंज के बुड्ढी मैया और शीतला माता मंदिर, गरेथा के बाराही मंदिर तथा दोहथा के दशावरी मंदिर में भी श्रद्धालु पहुंचे। कई भक्तों ने अखंड दीप जलाए हैं। मंदिरों में बटुक प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ कर रहे हैं।

Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। नवरात्र के दूसरे दिन क्षेत्र के मांडा खास स्थित सिद्धपीठ मां मांडवी देवी धाम, सातों बहनों की मेढुली महारानी मंदिर, भारतगंज कस्बा के मंगलवारी बाजार स्थित बुड्ढी मैया, शुक्रवारी बाजार स्थित शीतला माता मंदिर और राम जानकी मंदिर, गरेथा गांव स्थित बाराही मंदिर, दोहथा गांव स्थित दशावरी मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ रही।तमाम भक्तों ने सिद्धपीठ मां मांडवी देवी धाम सहित विभिन्न देवी मंदिरों में नवरात्र के लिए अखंड दीप भी जलाया है और मंदिरों में प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती का पाठ बटुकों द्वारा किया जाता है।


