Gangapar News: पंडालों में गूंजे माता के जयकारे

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

Gangapar News: शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन बारा, शंकरगढ़ और आसपास के गांवों में दुर्गा पूजा की धूम रही। मोहल्लों, बाजारों और चौराहों पर आकर्षक पंडाल सजाए गए, जहां श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना की। कई जगह भजन-कीर्तन और जगराते आयोजित हुए। लाइनपार, सदर बाजार और अन्य क्षेत्रों में पूजा समितियों ने विशेष व्यवस्थाएं कीं।

पंडालों में गूंजे माता के जयकारे
पंडालों में गूंजे माता के जयकारे

Gangapar News: बारा/शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को बारा एवं शंकरगढ़ सहित आसपास के गांवों में बने दुर्गा पांडालों में मां के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। क्षेत्र के मोहल्लों, बाजारों और चौराहों के आकर्षक पांडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और माता के जगराते के आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है।शंकरगढ़ के लाइनपार, सदर बाजार,आर्य वाटिका के बगल, राम भवन चौराहा और पत्ती देवी चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा के पंडाल आकर्षक ढंग से सजाए गए हैं। पटहट रोड स्थित नवदुर्गा पूजा कमेटी की ओर से भी मां की आराधना के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा नगर के अन्य मोहल्लों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूजासमितियों की ओर से पंडाल सजाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsगंगापारGangapar News: पंडालों में गूंजे माता के जयकारे